{"_id":"6a0615642ae12ae9d9066bb6","slug":"angry-over-boyfriends-phone-being-switched-off-girl-climbs-pole-balrampur-news-c-91-1-ame1023-156420-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: प्रेमी का फोन बंद होने से नाराज युवती खंभे पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: प्रेमी का फोन बंद होने से नाराज युवती खंभे पर चढ़ी
Fri, 15 May 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 15 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के कसेरुआ ईसापुर गांव में दोपहर बाद अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। जहां पर प्रेमी का फोन बंद होने और बात न करने से नाराज युवती बिजली के खंभे में चढ़ गई। इस दौरान वह प्रेमी को बुलाने पर अड़ी रही। युवती के 80 फीट बिजली के पोल पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए।
सीओ अकबरपुर नीतीश तिवारी सहित अकबरपुर व अहिरौली पुलिस मौके पर पहुंच उसे नीचे उतारने का प्रयास करती रही, लेकिन वह उतरने के लिए तैयार नहीं थी। करीब चार घंटे की मान मनौवल के बाद युवती को किसी तरीके से नीचे उतारा गया। वही युवती के पोल पर चढ़ने की जानकारी होते ही उसकी बहन व मां मौके पर पहुंच गई, लेकिन इसके बाद भी वह उतरने के लिए राजी नहीं थी। हालांकि इस दौरान प्रेमी की ओर से कोई नहीं पहुंचा था। सीओ ने बताया कि युवती को उतार लिया गया है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।