फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Anganwadi centers closed till June 15 due to heat

Balrampur News: आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून तक अवकाश

Sun, 24 May 2026 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 24 May 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi centers closed till June 15 due to heat
फोटो-8- नगर के वीर विनय चौराहे पर छाता लेकर जाता युवक। संवाद
बलरामपुर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान और गर्म हवाओं ने लोगों की दिनचर्या बदल दी है। छोटे बच्चों को राहत देने के लिए प्रशासन को आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित करना पड़ा है।
विज्ञापन

रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 15 जून तक अवकाश घोषित कर दिया है। जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन ने बताया कि छोटे बच्चों को तेज धूप में आने-जाने में परेशानी हो रही थी, इसलिए उनकी सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हालांकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं नियमित रूप से केंद्रों पर उपस्थित रहकर विभागीय कार्य करेंगी। टेक होम राशन वितरण, गृह भ्रमण, पोषण ट्रैकर एप पर फीडिंग, ई-केवाईसी और अन्य योजनाओं से जुड़े कार्य जारी रहेंगे। उधर, गर्मी से राहत देने के लिए नगर पालिका ने प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ स्टैंड लगवाए हैं। राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को दोपहर में धूप से बचने, अधिक पानी पीने और जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है।
विज्ञापन

शुष्क हवाओं ने बढ़ाई परेशानी
रविवार को जिला मुख्यालय, तुलसीपुर, उतरौला, पचपेड़वा और गौरा चौराहा क्षेत्र में बाजारों और सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम आवाजाही रही। तुलसीपुर और पचपेड़वा क्षेत्र में नेपाल सीमा से आने वाली गर्म और शुष्क हवाओं के कारण लोगों को अधिक परेशानी हुई। वहीं उतरौला और नगर क्षेत्र में बिजली की बढ़ी खपत के कारण कई इलाकों में लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की शिकायतें भी सामने आईं। गौरा चौराहा, पेहर बाजार और छपिया बाजार में दुकानदारों ने बताया कि गर्मी के कारण ग्राहक कम पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमवार से शुरू होगा नौतपा, तीन जून तक बढ़ेगी तपिश



सोमवार से नौतपा की शुरुआत हो रही है, जो इस बार तीन जून तक प्रभावी रहेगा। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि इस दौरान तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है तथा लू चलने की संभावना भी अधिक रहेगी। इस दौरान खासकर बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। नौतपा से लोगों को राहत देने के लिए पूरे जिले में 4.95 लाख ओआरएस के पैकेट वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही शहर में वीर विनय चौराहा, फुलवरिया बाईपास, झारखंडी रेलवे क्रासिंग, कचहरी में ग्रीनशेड तैयार किया गया है। जिसमें छाया के साथ ही शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। पूरे जिले में 85 नए स्थानों पर घड़े रखवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed