{"_id":"63b85faaa5d5565b1371df3b","slug":"anemia-free-india-program-balrampur-news-lko665395368","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एनीमिया से बचाव के लिए सही खानपान आवश्यक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एनीमिया से बचाव के लिए सही खानपान आवश्यक
विज्ञापन
बलरामपुर। सीएमओ कार्यालय में एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आयरन संपूर्ण अभियान को लेकर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षकों को जानकारी दी गई।
नोडल अधिकारी डॉ. बीपी सिंह ने बताया कि एनीमिया से मुक्त रहने के लिए सही खानपान व आहार में आयरन युक्त पोषण सामग्री की आवश्यकता है। इसके लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। प्रशिक्षक अमरेंद्र नारायण मिश्र व सीतांशु रजक ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
एसीएमओ डॉ. अनिल चौधरी ने अभियान में शिक्षकों की भूमिका के बारे में बताया। बच्चों को साप्ताहिक आयरन की गोली देने के बारे में बताया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, पुनीत त्रिपाठी मौजूद रहे।