फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   An old man died after drowning in a drain in Syria

Balrampur News: सिरिया नाले में डूबने से बुजुर्ग की हुई मौत

Wed, 07 May 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
An old man died after drowning in a drain in Syria
जरवा/बलरामपुर। सोहेलवा जंगल से निकले सिरिया पहाड़ी नाले डूबने से वृद्ध की मौत हो गई है। पहाड़ी नाले में अचानक बाढ़ का पानी आने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जरवा गोविंद कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम को तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भंगहा निवासी अब्बास (65) की सिरिया पहाड़ी नाले में डूबने से मौत हो गई। अब्बास जंगल में जलौनी लकड़ी बीनने गए थे। लकड़ी बीनकर वह घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में सिरिया पहाड़ी नाला पार कर रहे थे, तभी नेपाल से छोड़ा गया पानी नाले में आ गया और बाढ़ के पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई। फोरेंसिंक टीम से जांच कराकर शव का पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। घटना के सभी पहलुओं की छानबीन कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed