फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Amidst thirst and sweat, I was relieved by the shade of hope

Balrampur News: प्यास और पसीने के बीच उम्मीदों की छांव से हुए निहाल

Sun, 28 Sep 2025 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
Amidst thirst and sweat, I was relieved by the shade of hope
बलरामपुर के घुघुलपुर में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं ।-संवाद
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर रविवार को घुघुलपुर का माहौल उत्सव जैसा रहा। सुबह से ही गांव और खेतों के रास्तों पर लोगों का हुजूम कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ता दिखा। महिलाएं, बच्चे और बुज़ुर्ग सभी तपती धूप और उमस के बावजूद मुख्यमंत्री की झलक पाने के लिए बेताब दिखे।
विज्ञापन

गर्मी के बीच उमस ने परेशान किया, लेकिन पंडाल में बैठी भीड़ आस लगाए डटी रही। प्रशासन की ओर से पेयजल और छाया की व्यवस्था थी, फिर भी तेज धूप में पसीने से भीगे चेहरों पर जो चमक थी वह बता रही थी कि बड़ी उम्मीद से वह अपने महराज जी को देखने और सुनने आए हैं। सबसे भावुक दृश्य तब दिखा जब गांव की मीरा देवी अपने छोटे बच्चे को गोद में लेकर पानी की टंकी तक पहुंचीं। बच्चे का लाल चेहरा और मां के हाथों से पिलाया गया पानी उस पल को बेहद मार्मिक बना गया।
विज्ञापन

यह दृश्य मानो कह रहा था कि संघर्ष भले कठिन हो, लेकिन उम्मीद हर मुश्किल को हल्का कर देती है। पंडाल में बैठी रामदुलारी देवी, राजकुमारी, ममता देवी और शांति देवी ने कहा कि भले ही धूप से बदन तप रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री को सुनने की चाह और उनके आने से मिलने वाली संभावनाएं कहीं ज्यादा बड़ी हैं। सभी महिलाएं पूरे धैर्य और विश्वास के साथ कार्यक्रम में डटी रहीं। मुख्यमंत्री ने भी जिलेवासियों को 568 करोड़ की 62 योजनाओं के रूप में नवरात्र का बड़ा उपहाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
सीएम की सौगात
-568 करोड़ की 62 परियोजनाएं का शिलान्यास।
-तुलसीपुर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए ओवरब्रिज का निर्माण।
-मां पाटेश्वरी राज्य विश्वविद्यालय के लिए फोरलेन मार्ग का निर्माण।
-घुघुलपुर में बस स्टेशन का निर्माण।
-राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय, शिक्षक व शिक्षणेत्तर कार्मिकों के 15 आवास।
-राजकीय नवीन हाईस्कूल लौकीखुर्द, त्रिलोकपुर, रेहरा चौकी
-थारू विकास परियोजना, विशुनपुर विश्राम परिसर में कंप्यूटर व सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र।
-कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (दत्तगंज, उतरौला, रेहरा बाजार) में शैक्षणिक भवन व छात्रावास ब्लॉक।
-गैसड़ी में बरात घर का निर्माण।
-उतरौला ग्रामीण छिपिया में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय।
-युवाओं को खेल की बेहतर सुविधा देने के लिए स्पोर्ट्स कॉलेज का निर्माण।
(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article