फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Amazing vigilance was seen, police remained alert

Balrampur News: गजब की दिखी चौकसी, चौकन्नी रही पुलिस

Fri, 23 Aug 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 23 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Amazing vigilance was seen, police remained alert
बलरामपुर के बालिका इंटर कॉलेज में ली जा रही अभ्य​​र्थियों की तलाशी।-स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी बलरामपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर गजब की चौकसी बरती गई। अभ्यर्थियों के पास मिले सिक्के, कान की बाली, हाथ के कलावा, काले धागे, घड़ी व रुमाल तक बाहर रखवा दिए गए। कई अभ्यर्थी अपने कमरे की चाबी भी साथ ले गए थे उसे भी बाहर रखाया गया। उधर, प्रशासनिक अफसरों ने जिले के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सीसीटीवी को चेक किया गया।
विज्ञापन

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर बेहद चौकसी बरती जा रही है। गैर जनपदों से आए अभ्यर्थियों ने पान की दुकानों आदि में अपने सिक्के व चाबियां देकर प्रवेश पाया। एमएलके पीजी कॉलेज में परीक्षा देने आए राहुल कान में बाली पहने था। बताया कि बचपन में छेदन संस्कार के समय पहना दी गई थी। गेट पर चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों ने उसे हटा कर आने को कहा। चेकिंग के दौरान महिला अभ्यर्थियों के बड़े बालों व जूड़ों को खुलवा कर जांच की गई।
विज्ञापन

महिला पुलिस कर्मियों ने हेयर बैंड तक हटवा दिए गए। उधर, डीएम पवन अग्रवाल, एसपी विकास कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने एमएलके पीजी कॉलेज परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी कार्य को देखा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को निगरानी रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed