फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   All political parties should appoint booth wise BLO

विधानसभा व बूथवार बीएलए नियुक्त करें सभी राजनैतिक दल

Wed, 17 Nov 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
All political parties should appoint booth wise BLO
बलरामपुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के लिए एडीएम ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने अथवा गलती में सुधार के लिए विधान सभा व बूथवार बीएलए नियुक्त किए जाने की अपील राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से की गई।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम व उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने एक नवंबर से 16 नवंबर तक जिले में चले मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 21 व 27 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का विशेष दिवस आयोजित किया जाएगा। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में बीएलओ का सहयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने कहाकि सभी राजनीतिक दल अपने पार्टी का मतदान केन्द्र अभिकर्ता(बीएलए) विधान सभा व बूथवार नियुक्त कर सूची उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि मतदाता सूची में नए नामों को जोड़े जाने, नाम को हटाए जाने तथा त्रुटियों को ठीक करने के लिए फार्म भरवाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, सपा नेता पूर्व विधायक जगराम पासवान, राज कुमार मणि त्रिपाठी, सपा जिलाध्यक्ष परशुराम वर्मा, विजय कुमार मौर्य, दिनेश प्रताप सिंह व कमलेश कुमार सहित सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed