फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   All girl child schools in the district will be arrange the complane box

जिले के सभी बालिका विद्यालयों में होगी शिकायत पेटिका

Mon, 01 Jul 2019 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
All girl child schools in the district will be arrange the complane box
फोटो-6-बलरामपुर के पुलिस लाइन में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते एसपी देवरंजन वर्मा - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले के सभी बालिका विद्यालयों में पुलिस की शिकायत पेटिका रखी जाएगी। महिला पुलिस कर्मी पेटिका को खोलकर शिकायती पत्रों का कलेक्शन कराएंगी। स्कूली बेटियों को एक जुलाई से खुलने वाले स्कूलों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम कराए जा रहे है। यह बातें एसपी देवरंजन वर्मा ने रविवार को एंटी रोमियो स्क्वॉयड, लफंगा दस्ता व यूपी 100 के साथ आयोजित कार्यशाला में पुलिस अफसरों व कर्मियों को पाठ पढ़ाते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिकायत पेटिका के पत्रों को सीओ के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य नोडल अधिकारी होंगी। कार्यशाला करने वाले पुलिस अधिकारी प्रधानाचार्य के संपर्क में रहेंगे। प्रभारी निरीक्षक नो योर पुलिस प्रोग्राम के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं को थानों में आमंत्रित करके कार्य प्रणाली के संबंध में जानकारी देंगे। एंटी रोमियो टीम का गठन कर उन्हें सीयूजी नंबर अलॉट किए जाए।
विज्ञापन

सभी एंटी रोमियो स्क्वॉयड लफंगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करें। लोफरों के खिलाफ भी शिकंजा कसें। यूपी 100 के कर्मचारी अपने बीट के स्कूल में जाकर प्रधानाचार्य व शिक्षकों से संपर्क करेंगे। थाना प्रभारी बालिका सुरक्षा अभियान की दैनिक कार्रवाई पुलिस मीडिया सेल पर भी उपलब्ध कराएंगे। सभी थाना प्रभारी चौकीदारों के साथ बैठक कर उन्हें अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ ब्योरा जुटाने के लिए कड़े निर्देश देंगे। संबंधित चौकीदार की लापरवाही पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक जुलाई से वाहनों की चेकिंग में शत-प्रतिशत ई-चालान एप का प्रयोग किया जाए। विवेचकों द्वारा विवेचना की केस डायरी सीसीटीएनएस पर शत-प्रतिशत अंकित की जाए। सभी पुलिस कर्मी व्हाटसएप एवं एंड्रायड फोन का प्रयोग करें। टॉप 10 अपराधियों के सभी मुकदमों के जमानतदारों का सत्यापन कराया जाए। कार्यशाला में एएसपी अरविंद मिश्र सहित सभी सीओ, प्रभारी निरीक्षक थाना व कोतवाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed