फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   All drains and drains will be cleaned before the rain

Balrampur News: बरसात से पहले होगी सभी नाले व नालियों की सफाई

Mon, 05 Jun 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 05 Jun 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
All drains and drains will be cleaned before the rain
-बलरामपुर के नगर पंचायत तुलसीपुर सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक को संबो​धित करती नगर पंचायत अध्यक
तुलसीपुर (बलरामपुर)। नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासदों की पहली बोर्ड बैठक में सफाई, पानी व प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने संबंधित कर्मचारियों को बरसात से पहले सभी नाले व नालियों की सफाई कराए जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष कहकशां फिरोज ने कहा कि बरसात का मौसम आने वाला है। ऐसे में नगर के सभी नालों की सफाई का कार्य शीघ्र पूरा कर लिया जाए। वार्डों में नियमित सफाई कराई जाए। सफाई व्यवस्था की निगरानी भी की जाए। रोस्टर के अनुसार पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

मार्गों पर प्रकाश के लिए लगाई गईं स्ट्रीट लाइटों की जांच कराकर खराब एलईडी बल्ब को तत्काल बदलवाया जाए। इस दौरान सभासदों ने अपने वार्डों की समस्याओं के बारे में अध्यक्ष को अवगत कराया। जिसपर अध्यक्ष ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में मीना कुमारी, सबीहा खातून, मो. लईक, शिव कुमार, शमसुदुहा, परवीन, आशा देवी, निजामुद्दीन, मौकीरूल हसन, सुनीता सोनी, शकील, मो. आसिफ, मुन्नवर, ओम प्रकाश व विवेक आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण की दिलाई गई शपथ
बोर्ड बैठक के बाद अध्यक्ष कहकशां फिरोज ने सभी सभासद व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत को स्वच्छ व हरा भरा बनाने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। सभी लोग न केवल पौधे लगाएं बल्कि उसका संरक्षण भी करें। पौधे लगाने के बाद उनकी देखभाल करना भी हम सभी का कर्तव्य है। इस अवसर पर सभी लोगों ने पौधे भी रोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed