फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   akshay festival

80 करोड़ से चमका सराफा बाजार

Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
akshay festival
फोटो-11-बलरामपुर के चौक बाजार में अक्षय तृतीया पर गहनों की खरीदारी करते लोग।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। अक्षय तृतीया पर मंगलवार को ईद की छुट्टी होने के बावजूद बाजार गुलजार रहे। लोगों ने सोने की जमकर खरीदारी की। सोने के दाम में कमी को देखते हुए लोगों ने जमकर सोने के जेवर खरीदे। अक्षय तृतीय पर जिले में करीब 80 करोड़ रुपये की खरीदारी हुई है।
विज्ञापन

अक्षय तृतीया वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाते हैं। पौराणिक ग्रंथों के अनुसार, इस दिन जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं उनका अक्षय फल मिलता है। मान्यता है कि इस दिन आभूषणों की खरीदारी शुभ होती है। अक्षय तृतीया के दिन शहर के वीर विनय चौराहा, सराय फाटक, सब्जी मंडी एवं चौक बाजार में ज्वैलर्स की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इन दुकानों पर परंपरागत ज्वेलरी में नई डिजाइन के साथ-साथ वेस्टर्न गहनों की खरीदारी करती महिलाएं नजर आईं।
विज्ञापन

लड़कियों में हल्के डिजाइन वाले गहनों के प्रति विशेष लगाव देखा गया। सर्राफ व्यवसायी राजा गुप्ता, आसिफ ज्वेलर्स व अर्जुन ज्वैलर्स आदि का कहना है कि पिछले दो सालों से कोरोना महामारी के चलते अक्षय तृतीया पर बाजार मंदा था लेकिन मंगलवार को अक्षय तृतीय के दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। अक्षय तृतीय पर जिले में इस बार करीब 80 करोड़ रुपये का व्यापार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed