फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Akidtmand joined the gagar-chadar procession

गागर-चादर जुलूस में शामिल हुए अकीदतमंद

Mon, 08 Mar 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Akidtmand joined the gagar-chadar procession
बलरामपुर। बाबा हुरमत शाह रहमत उल्लाह अलैह के आस्ताने पर चल रहे सालाना उर्स के दूसरे दिन गागर-चादर जुलूस निकाला गया। जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होता हुआ मजार शरीफ पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। उन्होंने मजार शरीफ पर फातिहा पढ़कर देश में अमन-चैन की दुआ भी मांगी।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला गदुरहवा स्थित बाबा हुरमत शाह के आस्ताने से रविवार की रात गागर-चादर जुलूस मजार शरीफ से शुरू हो कर पानी टंकी, सराय फाटक, वीर विनय चौराहा होता हुआ बड़ी ईदगाह पर पहुंचा। यहां पर फातिहा पढ़ने के बाद जुलूस दोबारा चौक, बड़ा पुल व गर्ल्स कालेज चौराहा होते हुए वापस मजार शरीफ पर पहुंचकर समाप्त हुआ। जुलूस में बाहरी जिलों से आए अकीदतमंद भी शामिल थे जो वारिस हक वारिस के नारे बुलंद कर रहे थे। आस्ताना कमेटी के सचिव हकीम निसार वारिस व अब्बास अली सिद्दीकी के साथ सभी ने हाजी वारिस अली शाह रहमत उल्लाह अलेह के कुल शरीफ में देश की तरक्की एवं अमन-चैन की दुआ भी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed