{"_id":"6949808d6de8c1880c049973","slug":"akhilesh-xi-beat-bharat-jewellers-by-37-runs-balrampur-news-c-99-1-brp1010-139428-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अखिलेश इलेवन ने भारत ज्वेलर्स को 37 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अखिलेश इलेवन ने भारत ज्वेलर्स को 37 रन से हराया
Mon, 22 Dec 2025 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर। स्थानीय हाजी इस्माइल डिग्री कॉलेज के मैदान में चल रहेहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को अखिलेश इलेवन, गौरा चौकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ज्वेलर्स, डुमरियागंज को 37 रन से पराजित कर जीत दर्ज की। भारत ज्वेलर्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अखिलेश इलेवन ने निर्धारित 10 ओवर में 135 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ज्वेलर्स की टीम दबाव में नजर आई और पूरी टीम 98 रन ही बना सकी। इस प्रकार अखिलेश इलेवन ने 37 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। (संवाद)
विज्ञापन