फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Agriculture Department inspects wholesale fertilizer warehouses; stock found to be in order

Balrampur News: कृषि विभाग ने थोक खाद गोदामों का किया निरीक्षण, स्टॉक मिला सही

Fri, 31 Jul 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 31 Jul 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Department inspects wholesale fertilizer warehouses; stock found to be in order
बलरामपुर। किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और वितरण व्यवस्था की निगरानी के लिए कृषि विभाग ने शुक्रवार को जिले के प्रमुख खाद गोदामों व बिक्री केंद्रों का निरीक्षण किया। जिला कृषि अधिकारी उपेंद्र नाथ खरवार और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक राकेश चंद्र पांडेय ने संयुक्त रूप से तीन प्रतिष्ठानों की जांच की। निरीक्षण के दौरान स्टॉक पंजिका का मौके पर उपलब्ध खाद से मिलान किया गया, जो सही पाया गया। टीम ने सबसे पहले भगवतीगंज स्थित मेसर्स हमीरवासिया ब्रदर्स के बफर गोदाम का निरीक्षण किया, जहां डीएपी, एनपीके और एसएसपी का पर्याप्त भंडार मिला। इसके बाद मेजर चौराहा स्थित मेसर्स वारसी बीज भंडार में यूरिया, डीएपी, एनपीके और एसएसपी की उपलब्धता की जांच की गई। अंत में इफको ई-बाजार केंद्र का निरीक्षण कर यूरिया वितरण व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किसानों को यूरिया का वितरण केवल खतौनी और जोत बही के आधार पर ही किया जाए, ताकि खाद का पारदर्शी और उचित वितरण सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed