फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Agreement made in two cases of check bounce

Balrampur News: चेक बाउंस के दो मामलों में कराया समझौता

Sun, 13 Aug 2023 12:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Agreement made in two cases of check bounce
बलरामपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को आयोजित एनआई एक्ट (चेक बाउंस) से संबंधित लोक अदालत में दो वादों का निस्तारण हुआ। आपसी समझौते के आधार पर तीन लाख 40 हजार रुपये वादियों को दिलाए गए।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश विमल प्रकाश आर्य ने बताया कि जिला जज अनिल कुमार झा के आदेशानुसार लोक अदालत का आयोजन एनआई एक्ट के मुकदमों के लिए न्यायालय परिसर में किया गया। लोक अदालत में एनआई एक्ट के तहत सिविल जज सीनियर डिवीजन ज्ञानेंद्र कुमार के न्यायालय में एक मुकदमे का निस्तारण करते हुए 90 हजार रुपये वादी मुकदमा को दिलाया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम योगेश के न्यायालय में एक एनआई एक्ट के मुकदमे का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर हुआ, इसमें वादी मुकदमा को दो लाख 50 हजार रुपये की धनराशि दिलाई गई। एडीजे प्रथम व नोडल अधिकारी विशेष लोक अदालत इफ्तेखार खां सहित तमाम न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी व वादकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed