फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   AG Hashmi Inter College became the overall champion

Balrampur News: एजी हाशमी इंटर कॉलेज बना ओवरऑल चैंपियन

Fri, 10 Oct 2025 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
AG Hashmi Inter College became the overall champion
बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में विजेता टीम को सम्मानित करते मुख्य अति​थि व अन्य ।-संवाद
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर ओवरऑल चैंपियन बना। विजेता खिलाड़ियों मेडल व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

एमवाई उस्मानी इंटर काॅलेज उतरौला के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता में जिले के 27 माध्यमिक विद्यालयों के करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। तीन दिनों तक चली प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक, 100, 200, 800 व 1500 मीटर दौड़ र्स्पधा में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। सबसे ज्यादा मेडल व ट्राॅफी पर एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाहनगर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इसलिए एजी हाशमी इंटर कॉलेज को जनपदीय प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला। वहीं, उतरौला के भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज को दूसरा स्थान मिला। विजेता खिलाड़ियों को जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संयोजक प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान, जिला खेल सचिव मो. सुहेल, आयोजन प्रभारी पंकज कुमार पांडेय, मदन लाल, सईद अहमद व अभय शंकर कुरील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों को मिला मेडल
200 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में कुमारी आरती, बालिका वर्ग ऊंची कूद में संध्या, 1500 मीटर जूनियर बालक वर्ग दौड़ में राहुल, ऊंची कूद बालक जूनियर वर्ग में अमर सिंह को पहला स्थान मिला। इसी तरह 200 मीटर दौड़ जूनियर बालक वर्ग में आलोक कुमार, भाला फेंक जूनियर बालक वर्ग में मेराज व रिले रेस में हाजी इस्माइल इंटर काॅलेज के खिलाड़ी पहले स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे विजेता खिलाड़ी
जिला खेल सचिव मो. सुहेल ने बताया कि विभिन्न स्पर्धाओं में पहला स्थान पाने वाले खिलाड़ी अब मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 18 अक्तूबर के बीच गोंडा में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed