फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   After the death of two children, forest department alert, cage installed in the field

Balrampur News: दो बच्चों की मौत के बाद चेता वन विभाग, खेत में लगाया पिंजरा

Tue, 14 Nov 2023 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
After the death of two children, forest department alert, cage installed in the field
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। तुलसीपुर थाना क्षेत्र के लालनगर सिपहिया गांव में शिकार बने दो बच्चों के बाद अब वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए चेता है। इसके चलते ही तेंदुए को फंसाने के लिए तीन किसानों के खेत में सीसीटीवी युक्त पिंजरा लगाने के साथ ही जिस खेत में बच्चों का शव मिला था वहां भी तेंदुए को फंसाने के लिए जाल बिछाया गया है। साथ ही बदलपुर-भंभरी मार्ग पर भी बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद आम लोगों का आवागमन भी बंद कर दिया है। रेंजर के नेतृत्व में वन विभाग के साथ पुलिस की टीम इलाके में गश्त कर तेंदुए की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के बरहवा रेंज क्षेत्र स्थित लालनगर सिपहिया गांव में तेंदुए का खौफ बीते एक पखवारे से बना है। ग्रामवासी अजय कुमार भारती की पत्नी सुशीला देवी अपनी तीन वर्षीय बेटी वंदिनी के साथ चार नवंबर की देर शाम शौच के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान एक तेंदुआ वंदिनी को चकरोड से उठा ले गया। चार दिन बाद वंदिनी का कपड़ा, सिर व शरीर के कुछ अंग गन्ने के खेत में मिले थे। 11 नवंबर की शाम एक बार फिर तेंदुए ने गांव के ही सुबोध वर्मा के छह वर्षीय पुत्र अरुण को अपना शिकार बनाया। उसका शव भी शाम मन्नान के खेत में क्षत विक्षत अवस्था में मिला था। दो-दो बच्चों को तेंदुए द्वारा निवाला बनाये जाने से आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही के खिलाफ हरैया-तुलसीपुर मार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन भी किया था। नाराज ग्रामीणों का कहना था कि अगर पहली घटना के बाद ही गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया जाता तो अरुण की जान बच सकती थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों के आक्रोश के बाद चेते वन विभाग ने अब तेंदुए को पकड़ने की कवायद शुरू की है। बरहवा रेंज के रेंजर कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्रामवासी शिवकुमार मिश्र, मन्नान एवं महंतराम गुप्ता के खेत में पिंजरा लगा दिया गया है। तीनो पिंजरे में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। चार और पिंजरा लगाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा मन्नान के खेत से लेकर अमिरका यादव के खेत तक करीब 200 मीटर तक जाल लगाया गया है। जंगली जानवरों की आमद रोकने के लिए बदलपुर-भंभरी मार्ग पर दो जगह बैरिकेडिंग कर आम रास्ता बंद कर दिया गया है। तेंदुए की तलाश में वन विभाग एवं पुलिस की टीम गांव में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ मंगलवार की सुबह एक बार फिर लालनगर सिपहिया गांव में तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामवासी शिवकुमार मिश्र, कुन्नू, सुबोध, विनय, अमिरका, तुलसीदास, रफात व बंटू आदि ने बताया कि गांव के दक्षिण तरफ सुबह करीब 10.45 बजे तेंदुए ने खेत में घूम रहे छुट्टा जानवर पर झपट्टा मारा। लोगों द्वारा शोर मचाने पर तेंदुआ भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed