{"_id":"69dfcf72a00a1ceacb0a95f4","slug":"after-hunting-the-leopard-was-reluctant-to-come-near-the-cage-balrampur-news-c-99-1-slko1029-146397-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शिकार लगाने के बाद पिंजरे के पास आने से कतरा रहा तेंदुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शिकार लगाने के बाद पिंजरे के पास आने से कतरा रहा तेंदुआ
Wed, 15 Apr 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
महाराजगंज तराई। बनकटवा रेंज क्षेत्र के बनकटवा गांव में तेंदुए की मौजूदगी से लोग सहमे हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव के पास पिंजरा लगाकर उसमें बकरी का बच्चा बांधा गया, लेकिन तेंदुआ चालाकी दिखाते हुए पिंजरे के पास तक नहीं पहुंचा।
ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ लगातार गांव के आसपास घूमता देखा जा रहा है। स्थिति यह है कि शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। महिलाएं और बच्चे बाहर निकलने से बच रहे हैं। ग्राम प्रधान उमर, पवन मिश्र, रोहित और श्याम मोहन ने बताया कि गांव में सतर्कता बढ़ा दी गई है और लोगों को अकेले बाहर न निकलने की हिदायत दी जा रही है। रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि तेंदुए की निगरानी की जा रही है और उसे सुरक्षित पकड़ने के प्रयास जारी हैं।
पकड़ से दूर तेंदुआ, विद्यालय में चलाया जागरूकता अभियान
गैसड़ी। सुहेलवा वन क्षेत्र में सक्रिय तेंदुआ वन विभाग की पकड़ से बाहर बना हुआ है। तेंदुए की दहशत को देखते हुए विभाग ने अब जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। बुधवार को राजकुमार इंटर कॉलेज बिशनपुर कोडर में आयोजित शिविर में करीब 200 छात्र-छात्राओं को तेंदुए से बचाव के उपाय बताए गए। बच्चों को समूह में चलने, शाम के समय बाहर न निकलने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने के निर्देश दिए गए। - संवाद
विज्ञापन
धन्नीडीह में दो दिन से तेंदुए की दस्तक, वन विभाग की टीम सतर्क
धन्नीडीह गांव में पिछले दो दिनों से तेंदुए के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ खासकर सूर्यास्त के बाद गांव के आसपास नजर आता है। पहले भी वह कई पालतू मवेशियों को शिकार बना चुका है, जिससे लोगों में भय और बढ़ गया है। रेंजर शत्रोहन लाल ने बताया कि गांव जंगल के नजदीक होने के कारण इस तरह की घटनाएं होती हैं। वन विभाग की टीम गांव में सतर्क है।