फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   After four days, dense fog returned, and the humidity increased

Balrampur News: चार दिन बाद फिर छाया घना कोहरा, बढ़ी गलन

Fri, 16 Jan 2026 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
After four days, dense fog returned, and the humidity increased
बलरामपुर के गोंडा रोड पर घने कोहरे के बीच आवागमन करते लोग ।-संवाद
बलरामपुर। चार दिन लगातार धूप निकलने के बाद जिले में मौसम ने शुक्रवार को अचानक पलटी मार दी। घना कोहरा छा गया और ठिठुरन के साथ गलन महसूस की गई। इसके कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन हेडलाइट के सहरो रेंगते नजर आए।
विज्ञापन


कोहरे के कारण जिले में दृश्यता मात्र 15 मीटर तक सीमित रही। सड़कों पर वाहनों की गति बेहद धीमी रही और दिन में भी चालक हेडलाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए। जिला आपदा विशेषज्ञ अरुण सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। आने वाले कुछ दिनों तक सुबह-शाम घना कोहरा बने रहने की संभावना है। प्रशासन ने वाहन चालकों से धीमी गति से चलने, फॉग लाइट का प्रयोग करने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed