{"_id":"6a8f3395ef383506eb0983e4","slug":"after-class-8-22000-students-dropped-out-of-school-and-after-high-school-6681-did-so-balrampur-news-c-99-slko1029-153851-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आठवीं के बाद 22 हजार व हाईस्कूल के बाद 6,681 विद्यार्थियों ने छोड़ा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आठवीं के बाद 22 हजार व हाईस्कूल के बाद 6,681 विद्यार्थियों ने छोड़ा स्कूल
Thu, 27 Aug 2026 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 27 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को अगली कक्षा से जोड़ने की कवायद रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। शैक्षिक सत्र शुरू हुए करीब चार माह बीत चुके हैं, लेकिन आठवीं और हाईस्कूल पास करने वाले 28,859 विद्यार्थियों का अगली कक्षा में प्रवेश नहीं हुआ है। अभियान की प्रगति के मामले में बलरामपुर प्रदेश में 59वें स्थान पर है।
जिले में इस वर्ष 37,055 विद्यार्थियों ने कक्षा आठ पास की। इनमें 14,598 ने कक्षा नौ में प्रवेश लिया। परिषदीय विद्यालयों से आठवीं पास करने वाले विद्यार्थियों के अलावा 279 नए विद्यार्थियों का भी कक्षा नौ में दाखिला हुआ। इस तरह कुल 14,877 प्रवेश दर्ज हुए। इसके मुकाबले 22,178 विद्यार्थी अभी कक्षा नौ में प्रवेश से वंचित हैं।
हाईस्कूल के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की पढ़ाई आगे नहीं बढ़ सकी है। जिले में 16,045 विद्यार्थियों ने हाईस्कूल परीक्षा पास की। इनमें 9,209 ने कक्षा 11 में प्रवेश लिया। 155 नए विद्यार्थियों का भी दाखिला हुआ। कुल 9,364 प्रवेश के मुकाबले 6,681 विद्यार्थी अभी कक्षा 11 में प्रवेश से वंचित हैं।
विज्ञापन
दूसरे विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों की भी होगी तलाश
इन आंकड़ों के बीच विभाग के सामने यह पता लगाने की चुनौती है कि प्रवेश से वंचित विद्यार्थी वास्तव में पढ़ाई छोड़ चुके हैं या किसी दूसरे जिले अथवा विद्यालय में दाखिला ले चुके हैं। इसके लिए स्कूलवार सूची तैयार कर विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से संपर्क करना होगा। पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को दोबारा विद्यालय से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत है।
30 सितंबर तक जारी है प्रवेश प्रक्रिया
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि कक्षा नौ और 11 में नामांकन बढ़ाने के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अपने स्तर से प्रयास करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों के प्रवेश की प्रक्रिया 30 सितंबर तक जारी रहेगी।