Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Advocates refrained from judicial work due to the demand of Chamber

Balrampur News: चैंबर की मांग को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Fri, 21 Apr 2023 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 21 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Advocates refrained from judicial work due to the demand of Chamber
बलरामपुर। नवीन दीवानी परिसर में अधिवक्ता चैंबर बनाए जाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे।
विज्ञापन

जिला बार संघ महामंत्री अजय बहादुर सिंह ने बताया कि नवीन दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए चैंबर का निर्माण नहीं कराया गया है। विगत तीन वर्षों से अधिवक्ता बरामदे में बैठकर न्यायिक कार्य संपादित कर रहे हैं। अधिवक्ताओं के लिए वाहन पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। न्यायालय परिसर के बाहर सड़क पर अधिवक्ता वाहन खड़े करने को मजबूर हैं।
बैठक में अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायिक अधिकारियों व बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्यों को मांग पत्र भेजने का निर्णय लिया है। बैठक की अध्यक्षता जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र ने किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष दयाशंकर पांडेय, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, युवा बार संघ अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, पंकज शर्मा, आशुतोष सिंह, अयाज अहमद, राजेश त्रिपाठी, राजकुमार श्रीवास्तव, अजीत सिंह व पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



न्यायिक अधिकारियों का स्थानांतरण
जिला न्यायालय में तैनात छह न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद में स्थानांतरण किया गया है। इसमें मंजुला मिश्रा को बरेली, अमरेंद्र कुमार वर्मा को सहारनपुर, राबिन्स अल्का को मुरादाबाद, शशि गौतम को मेरठ, यशस्वी सिंह को अलीगढ़ व सुरभि वर्मा को बुलंदशहर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed