फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Advocates put their problems before the Administrative Justice

Balrampur News: प्रशासनिक न्यायमूर्ति के समक्ष अधिवक्ताओं ने रखीं समस्याएं

Fri, 16 Aug 2024 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Fri, 16 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Advocates put their problems before the Administrative Justice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। जनपद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति राम मनोहर नारायन मिश्र ने शुक्रवार को जनपद न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को भी सुना।
नवीन दीवानी न्यायालय के हाल में प्रशासनिक न्यायमूर्ति का अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर व स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। जिला बार संघ की अगुआई में वकीलों ने उन्हें मांग पत्र भी सौंपा। अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति के समक्ष बार संघ भवन, अधिवक्ता चैंबर, लाइब्रेरी व वाहन पार्किंग के लिए नवीन न्यायालय परिसर में जमीन आवंटन करने की मांग रखी है। इसके अलावा न्यायालय परिसर में कैंटीन शुरू कराने, बैंक, एटीएम, पोस्ट ऑफिस और चिकित्सा क्लीनिक खुलवाने का भी अधिवक्ताओं ने अनुरोध किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला जज अनिल कुमार झा, जिला बार संघ अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, महामंत्री संजय तिवारी, कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष रामगोपाल पांडेय, महामंत्री अशोक कुमार मिश्र, युवा बार संघ अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ल, महामंत्री शिव योगी शुक्ल, मुर्तजा हुसैन, अहमद उल्ला खां, राजकुमार श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed