फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Advocates outraged by harassment of peers

साथियों के उत्पीड़न से भड़के अधिवक्ता

Thu, 25 Feb 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Advocates outraged by harassment of peers
उतरौला (बलरामपुर)। प्रदेश भर में अधिवक्ताओं की हत्या व उत्पीड़न को लेकर वकीलों ने आक्रोश है। वकीलों ने गुरुवार को तहसील परिसर में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा है। वकीलों ने राज्यपाल से हत्या व उत्पीड़न के मामलों में पुलिस से संरक्षण प्राप्त माफियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम व मृतक अधिवक्ता के परिवारों को एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता देने की भी मांग की।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन उतरौला के अध्यक्ष प्रहलाद यादव, महामंत्री अखिलेश कुमार सिंह, रमेश गुप्त, नीरज गुप्ता, गिरीश पांडेय, अखिलेश तिवारी, अमित श्रीवास्तव व अश्विनी कुमार ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव को सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने कहा है कि प्रदेश में वकीलों के साथ हत्या व उत्पीड़न के मामलों में पुलिस और माफियाओं की सांठगांठ का खेल चल रहा है।
विज्ञापन

महोबा में अधिवक्ता मुकेश पाठक व मेरठ में ओंकर सिंह तोमर ने अराजक तत्वों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली है। इन सभी प्रकरणों को लेकर वकीलों में भारी आक्रोश है। वकीलों ने राज्यपाल से मांग की है कि प्रदेश भर में अधिवक्ताओं के साथ हो रही हत्या व उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। वकीलों के लिए अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम बनाए जाए। पीड़ित परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed