{"_id":"64fb62ed1ad7bb68610826c9","slug":"advocates-did-not-do-judicial-work-protested-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2532-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: अधिवक्ताओं ने नहीं किया न्यायिक कार्य, जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: अधिवक्ताओं ने नहीं किया न्यायिक कार्य, जताया विरोध
Fri, 08 Sep 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। हापुड़ की घटना से नाराज वकीलों ने शुक्रवार को भी न्यायिक कार्य नहीं किया। दीवानी न्यायालय सहित तीनों तहसीलों में मुकदमे की सुनवाई न होने से वादकारियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बार काउंसिल के आह्वान पर वकीलों ने सरकार विरोधी नारेबाजी के साथ प्रदर्शन भी किया।
आंदोलित अधिवक्ताओं ने एक बैठक कर आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। जिला बार संघ अध्यक्ष रामानंद मिश्र ने बताया कि बार काउंसिल की बैठक हुई है। उसमें लिए गए निर्णय का पालन किया जाएगा। जिला बार संघ महामंत्री अजय बहादुर सिंह व कलेक्ट्रेट बार संघ महामंत्री कमलेश्वर सिंह ने कहा कि हापुड़ के अधिवक्ताओं को न्याय मिलने तक अधिवक्ताओं का संघर्ष जारी रहेगा।
उतरौला बार संघ व तुलसीपुर बार संघ के अधिवक्ताओं ने भी अलग बैठक कर आंदोलन की आगे की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान उतरौला बार संघ अध्यक्ष वीरेंद्र सिन्हा, अखिलेश सिंह व तुलसीपुर बार संघ अध्यक्ष सुजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।