फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Advocates demonstrated in the tehsil premises

Balrampur News: तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Oct 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 14 Oct 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Advocates demonstrated in the tehsil premises
उतरौला। पुलिस की कार्यशैली से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंगलवार को तहसील परिसर में जुलूस निकालकर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारी अभय सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस के तानाशाही रवैये को लेकर वकीलों ने जुलूस निकालकर तहसील परिसर में जमकर नारेबाजी की। ज्ञापन में अधिवक्ता अखिलेश यादव की तहरीर पर तत्काल मुकदमा पंजीकृत कराने व दोषी लोगो पर कठोर कार्रवाई, पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के अधिवक्ता विरोधी कार्यों की उच्चस्तरीय न्यायिक जांच और अधिवक्ताओं व उनके परिवार की सुरक्षा तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन अधिनियम लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ ने चेतावनी दी है कि मांगे पूरी न होने पर क्रमिक अनशन व न्यायिक कार्य में सहयोग न करते हुए चरणबद्ध तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलन करेंगे। इस अवसर मार्कंडेय मिश्र, प्रह्लाद यादव, देवेंद्र कुमार, अजीत यादव, मो असगर, अजीत कुमार, अंकुर श्रीवास्तव, दीप चंद, तुलसीराम, राधेश्याम, आशीष कसौधन, अब्दुल मोईद सिद्दीकी, मुस्तफा हुसैन, इजहारुल हसन, बृजेश कुमार, राजकुमार, शमशाद चौधरी, नसीम अहमद, सुधीर कुमार, मोहसिन इदरीस, अमित कुमार श्रीवास्तव, निजाम अंसारी, संतराम, सुभाष वर्मा, राकेश कुमार, चंद्रभान मिश्र सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed