{"_id":"5fe9fb398ebc3e3c554fbe0e","slug":"ado-panchayat-and-secretary-should-focus-on-development-of-villages-balrampur-news-lko5570556110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों के विकास पर ध्यान दें एडीओ पंचायत व सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों के विकास पर ध्यान दें एडीओ पंचायत व सचिव
विज्ञापन
बलरामपुर। एडीओ पंचायत व सचिव गांवों के विकास पर ध्यान दें। डीएम कृष्णा करुणेश ने सभी एडीओ पंचायतों व सचिवों को विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने का निर्देश दिया है। सीडीओ अमनदीप डुली व डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह को गांवों के विकास कार्यों की निगरानी करने की जिम्मेदारी सौंपी है। हीलाहवाली पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
डीएम ने सोमवार को बताया कि 25 दिसंबर की मध्य रात्रि से जिले के सभी 800 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल पूरा हो गया है। ऐसे में ग्राम प्रधानों के डोंगल सरेंडर किए जा चुके हैं। ग्राम प्रधानों के स्थान पर अब जिले के सभी 9 ब्लॉकों एडीओ पंचायतों का डोंगल संचालित करा दिया गया है। एडीओ पंचायतों को ग्राम पंचायतों का प्रशासक बनाया गया है।
ई-ग्राम स्वराज पर अब ग्राम प्रधानों का कोई भी डोंगल सक्रिय नहीं रहा है। गांवों के विकास पर एडीएम पंचायतों व ग्राम पंचायत सचिवों को मिलकर फोकस करना होगा जिससे विकास कार्यों के पूरा होने में देरी न हो। सभी एडीओ पंचायत यह सुनिश्चित करेंगे कि 25 दिसंबर के बाद कोई भी निवर्तमान प्रधान अब गांवों के विकास व अन्य कार्यक्रमों के लिए सरकारी लेनदेन नहीं कर सके। यदि सरकारी खातों से लेनदेन करते हुए पकड़ा जाएगा तो संबंधित एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।