फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Administration will help the poor

गरीबों के दुखदर्द में प्रशासन करेगा मदद

Sat, 06 Jun 2020 09:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Administration will help the poor
बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों के गरीबों के दुख-दर्द में प्रशासन मदद करेगा। प्रमुख सचिव पंचायतीराज मनोज कुमार सिंह गरीबों व निराश्रितों की मदद करने के लिए विभागीय अफसरों को फरमान जारी किया है। गरीबों व निराश्रितों की भूख मिटाने के साथ उनकी बीमारी का इलाज भी कराया जाएगा। शासन के फरमान पर पंचायतीराज विभाग की तरफ से आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। किसी गरीब की मौत होने पर अंतिम संस्कार का इंतजाम भी प्रशासन कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीपीआरओ मनोज कुमार त्यागी ने शनिवार को बताया कि प्रमुख सचिव पंचायतीराज के साथ उप सचिव अवधेश कुुमार खरे ने निर्देश दिया है कि जिले के सभी नौ ब्लॉकों की 800 ग्राम पंचायतों में अधिक निर्धन व निराश्रित परिवारों को भुखमरी की दशा में भोजन, बीमारी की दशा में इलाज और मृत्यु की दशा में अंतिम संस्कार कराने का इंतजाम किया जाएगा। राज्य वित्त आयोग की धनराशि से इन जरूरतमंदों को आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। वित्तीय वर्ष 2019-20 में प्रदेश की ग्राम पंचायतों को शासन स्तर से राज्य वित्त आयोग से 2800 करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई थी।
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष 2020-21 में 4330 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों को मुहैया कराई जाएगी। इस मद से ग्राम पंचायतों के प्रधान व सचिव गरीबों व निराश्रितों को भुखमरी की दशा में एक हजार रुपये एकमुश्त धनराशि देंगे। राशन कार्ड न होने की दशा में उन्हें राशन कार्ड भी उपलब्ध कराया जाएगा जिससे भरण पोषण के लिए कोटे की दुकानों से उन्हें नियमित राशन प्राप्त हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

गरीबों व बेसहारा लोगों को इलाज कराने के लिए दो हजार रुपये की धनराशि राज्य वित्त आयोग से उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त आयुष्मान भारत व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना से भी उन्हें इलाज की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। गरीबों व निराश्रितों का अंतिम संस्कार कराने के लिए परिवार के वयस्क सदस्य को पांच हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed