{"_id":"66f6ece07da35704730723a8","slug":"administration-on-alert-in-view-of-rain-control-room-activated-balrampur-news-c-99-1-brp1002-115051-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट, कंट्रोल रूम सक्रिय
विज्ञापन
बलरामपुर। बृहस्पतिवार की रात लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एडवाइजरी जारी की है। साथ ही कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कहा है कि पुराने जर्जर भवनों में निवास न करें यथा संभव सुरक्षित स्थान पर ही रहें। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर जाएं। भीड़-भाड़ वाले व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। खुले सीवर व बिजली के तारों से बचकर रहें तथा बरसात में बिजली के खम्भों के किनारे न जाएं। विद्युत ब्रेकडाउन आदि के लिए हेल्प लाइन नंबर 1912 पर कॉल करें।
डीएम ने कहा है कि नदी, नालों, नहर, तालाब आदि के गहरे पानी में बच्चों को जाने से रोकें तथा बुजुर्गों को भी गहरे पानी में जाने से रोकने के साथ ही स्वयं का भी बचाव करें। डीएम ने बताया कि किसी भी चिकित्सीय आपातकाल में मुख्य चिकित्साधिकारी बलरामपुर के कंट्रोल रूम नंबर 8423026101 या 7704995639 अथवा एंबुलेंस सेवा 108 पर कॉल पर संपर्क करें। बिजली गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं से बचाव एवं पूर्व चेतावनी हेतु दामिनी एप का प्रयोग करें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी सिविक समस्या, जलभराव आदि की समस्या में कलेक्ट्रेट में संचालित जनपद स्तरीय इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर के नंबर 9170277336, 8960010336, 05263-236250 पर संपर्क कर मदद ले सकते हैं।