फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Administration cautious about grasshopper attack

टिड्डी दल के हमले को लेकर प्रशासन सतर्क

Tue, 11 Feb 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Administration cautious about grasshopper attack
बलरामपुर। टिड्डी दल के हमले को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो गया है। टिड्डी दल के हमलों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में तैनात कर्मचारियों को सूचना देने की अपील की जा रही है। किसानों की फसलों की तबाही रोकने के लिए प्रशासनिक प्रयास शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर मंगलवार को उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी मंजीत कुमार व जिला कृषि रक्षा अधिकारी सलीमुद्दीन ने जिले के किसानों से टिड्डी दल के बचाव के संबंध में जानकारी साझा की। इन लोगों ने कहा है कि राजस्थान, पंजाब व हरियाणा के क्षेत्रों में टिड्डी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

टिड्डी दल हरी फसलों पर आक्रमण कर उन्हें नष्ट कर रही हैं। टिड्डी दल का प्रकोप दिखे तो ग्राम प्रधान, लेखपाल, ग्राम पंचायत सचिव व कृषि विभाग के प्राविधिक सहायकों के माध्यम से तत्काल सूचना दें। टिड्डी दल के आक्रमण की दिशा में एकसाथ इकट्ठा होकर टीन के डिब्बे व थालियों को बजाकर शोर मचाएं। किसी भी दशा में टिड्डियों को खेत में न उतरने दें। टिड्डी के प्रकोप को खत्म करने के लिए क्लोरपायरीफास 20 प्रतिशत ईसी का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

टिड्डी दल के आक्रमण की दशा में लोकस्ट कंट्रोल आर्गेनाइजेशन फरीदाबाद व लखनऊ के ई-मेल पर सूचना दे सकते हैं। फोन नंबर 0522-273063 पर भी तत्काल सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही प्रशिक्षित व्यक्तियों व समुचित यंत्रों के माध्यम से मैलाथियान 96.6 प्रतिशत यूएलजी का छिड़काव कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed