फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Additional director got angry after finding dirt in emergency ward

Balrampur News: इमरजेंसी वार्ड में गंदगी मिलने पर भड़कीं अपर निदेशक

Sat, 24 May 2025 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
Additional director got angry after finding dirt in emergency ward
बलरामपुर के मेमोरियल अस्पताल में रजिस्टर देखती अपर निदेशक।-संवाद
बलरामपुर। अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य डॉ. अल्पना रानी गुप्ता ने शनिवार को जिला मेमोरियल व जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए मरीजों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया। मेमोरियल अस्पताल की इमरजेंसी में गंदगी मिलने पर कड़ी नाराजगी जताई, प्रभारी सीएमएस को सुधार का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अपर निदेशक सबसे पहले जिला मेमोरियल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचीं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से बातचीत की। वार्ड में साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली, इस पर नाराजगी व्यक्त की। इसके बाद ओपीडी, पोषण पुनर्वास केंद्र, दवा भंडार कक्ष व एक्स रे कक्ष में सुविधाओं का जायजा लिया। पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों को रोस्टर के अनुसार पौष्टिक आहार देने की बात कही। हीट वेव वार्ड में गर्मी से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में पंखा व एसी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

अस्पताल में सीएमएस डॉ. शारदा रंजन मौजूद नहीं मिले। प्रभारी सीएमएस ने बताया कि वह कोर्ट केस में गए हैं। इसके बाद अपर निदेशक ने जिला महिला अस्पताल स्थित न्यूबोर्न सिक केयर यूनिट का निरीक्षण किया। एसएनसीयू वार्ड में ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए नई पाइपलाइन की व्यवस्था करने को कहा। वार्ड में भर्ती गर्भवती से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में फीड बैक भी लिया। इस अवसर पर डॉ. रमेश पांडेय, डॉ. अजय पांडेय, महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुमन दत्त व गुणवत्ता प्रबंधक वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed