{"_id":"5d7145748ebc3e017a20fe4d","slug":"additional-commissioner-inspected-tulsipur-tehsil-balrampur-news-lko4800533139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपर आयुक्त ने तुलसीपुर तहसील का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपर आयुक्त ने तुलसीपुर तहसील का किया निरीक्षण
विज्ञापन
बलरामपुर। अपर आयुक्त देवीपाटन मंडल कमलेश कुमार सिंह ने गुरुवार को तुलसीपुर तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों व कर्मियों को शासकीय योजनाओं का लाभ सभी पात्रों को दिलाने का निर्देश दिया। बार एसोसिएशन तुलसीपुर की ओर से अपर आयुक्त को तीन सूत्री ज्ञापन भी सौंपा गया है।
बार एसोसिएशन तुलसीपुर के अध्यक्ष सरदार सिंह, महामंत्री दिनेश सिंह, कमल नयन तिवारी, सुजीत प्रताप सिंह, सुरेंद्र जायसवाल, केपी वर्मा आदि ने अपर आयुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि तहसील परिसर में उपनिबंधन कार्यालय व ट्रेजरी होने के बावजूद बैंक शाखा नहीं खोली गई है। इससे वकीलों व वादकारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
तहसील परिसर में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था भी नहीं है। परिसर में स्वच्छता अभियान का मखौल उड़ाया जा रहा है। परिसर में शौचालय निर्माण कराया जाए। तहसील परिसर का निरीक्षण करने के बाद अपर आयुक्त ने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर का निरीक्षण कर शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लिया।