फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Activities stopped in lockdown, silence on roads

कोरोना कर्फ्यू, थमीं गतिविधियां, पसरा सन्नाटा

Sun, 18 Apr 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Activities stopped in lockdown, silence on roads
बलरामपुर के वीर विनय चौराहे पर रविवार को कोरोना कर्फ्यू के कारण पसरा सन्नाटा - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिले में 35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू के दौरान रविवार को सड़कों पर सन्नाटा रहा। दिन भर सभी दुकानों के शटर बंद रहे। सभी गतिविधियां थमीं रहीं। कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए पुलिस फोर्स पूरी मुस्तैदी के साथ गश्त करती रही। महामारी के बढ़ते प्रकोप को लेकर लोगों में दहशत दिखी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर जिले में भारी दिख रहा है। बीते एक सप्ताह में एक चिकित्सक समेत चार लोगों की मौत हो गई वहीं जिले में 500 से अधिक कोरोना के एक्टिव केस भी हैं।
विज्ञापन

बीते साल 2020 के लॉकडाउन का मंजर फिर से लौट आया। लोगों के जहन में बीते साल के लॉकडाउन वाले दिनों की यादें 35 घंटे के कोरोना कर्फ्यू में ताजा हो गई हैं। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के चलते जिले में प्रशासन की तरफ से 35 घंटे का लॉकडाउन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में दवा, फल, दूध, डेयरी, सब्जी की दुकानें, रेस्टोरेंट व भोजनालय जैसी जरूरी सेवाएं बहाल रहीं। कोरोना महामारी के दहशत के चलते रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले मुसाफिरों की कमी रही।
सड़कों पर रोडवेज की बसें खाली दौड़ती रहीं। झारखंडी रेलवे स्टेशन पर सुबह 10 बजे गोरखपुर से मुंबई जाने वाले पनवेल ट्रेन जब रुकी तो यात्रा करने वाले चंद मुसाफिर ही मिले। सड़कें सूनी रहीं।
डीएम श्रुति व एसपी हेमंत कुटियाल के निर्देश पर कोरोना कर्फ्यू का अनुपालन कराने के लिए जिले के सभी कोतवाली व थानों की पुलिस फोर्स पूरी मुस्तैदी के साथ दिन भर सड़कों पर जुटी रही। डीएम ने बताया कि जिले में बीते एक सप्ताह के अंदर एक चिकित्सक समेत चार लोगों की कोरोना महामारी के चलते मौत हो गई है।
जिले में 500 से अधिक कोरोना के एक्टिव केस भी हैं। इसी के चलते 35 घंटे का लॉकडाउन किया गया, जिससे कोरोना महामारी के बढ़ते रफ्तार पर काबू पाया जा सके। डीएम व एसपी ने जिले के लोगों से कोरोना महामारी को लेकर सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।

कोरोना कर्फ्यू के दौरान जिलेभर में रविवार को सैनिटाइजेशन का अभियान चलाया गया। डीएम श्रुति के निर्देश पर चारो नगर निकायों के ईओ की तरफ से नगरों के सभी वार्डों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए सैनिटाइज किया गया। जिले के सभी 9 ब्लाकों में भी ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में डीपीआरओ की तरफ से सैनिटाइजेशन कराया गया। जिन गांवों में कोरोना के एक्टिव केस पास गए हैं वहां भी सैनिटाइजेशन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed