फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken on violation during weekend lockdown

वीकेंड लॉकडाउन के दौरान उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

Fri, 24 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on violation during weekend lockdown
बलरामपुर। वीकेंड लॉकडाउन के दौरान नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वीकेंड लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार की रात 10 बजे से 27 जुलाई की भोर पांच बजे तक पूरे जिले में वीकेंड लॉकडाउन लागू रहेगा।
विज्ञापन

डीएम कृष्णा करूणेश व एसपी देवरंजन वर्मा ने बताया कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए शनिवार व रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन किया जा रहा है। कोविड-19 महामारी व संचारी रोगों के संक्रमण को रोकने के लिए 24 जुलाई की रात्रि 10 बजे से 27 जुलाई की प्रात: 5 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस अवधि में पूरे जिले में समस्त कार्यालय, शहरी व ग्रामीण हॉट बाजार, गल्ला मंडी, व्यवसायिक प्रतिष्ठान सभी बंद रहेंगे। स्वास्थ्य व चिकित्सा, आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति आदि खुले रहेंगे। इन सेवाओं में कार्यरत व्यक्तियों, कोरोना योद्धाओं, स्वच्छता कर्मियों व डोर स्टेप डिलेवरी से जुड़े व्यक्तियों के आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। रेलवे का आवागमन पूर्व की भांति जारी रहेगा। रेलों से आने वाले मुसाफिरों को परिवहन निगम की बसे मुहैया कराई जाएंगी। 25 व 26 जुलाई को सफाई, स्वच्छता व पेयजल आपूर्ति का अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

शामिल सभी अफसरों व कर्मियों को इन प्रतिबंधों से मुक्त रखा जाएगा और संबंधित दफ्तर खुलेंगे। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोविड 19 संचारी रोग सर्विलांस टीम प्रत्येक घर में रहने वाले सदस्यों की व्याप्त मेडिकल स्क्रीनिंग व सर्विलांस का अभियान चलाएंगे। इनके भी कार्यालय खुले रहेंगे। सभी कोरोना वॉरियर अफसरों व कर्मियों को उनके पहचान पत्र के आधार पर आने जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस अवधि में ग्रामीण क्षेत्र के औद्योगिक कारखाने खुले रहेंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ कार्य किए जाएंगे। प्रत्येक सार्वजनिक स्थल जैसे अस्पताल, मेडिकल कालेज, औद्योगिक प्रतिष्ठान, चौराहों आदि पर जिला प्रशासन, पुलिस व नगर निकायों के पब्लिक एड्रेस सिस्टम की तरफ से कोविड 19 व संचारी रोगों से बचाव के संबंध में जागरुकता कार्यक्रम व्यापक रूप से चलाया जाएगा। जिले भर में मजिस्ट्रेटों व पुलिस अफसरों का संयुक्त भ्रमण होगा। इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed