फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken on the operation of standardless school vehicles

मानकविहीन स्कूली वाहनों के संचालन पर होगी कार्रवाई

Sat, 21 Nov 2020 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on the operation of standardless school vehicles
बलरामपुर। मानकविहीन स्कूली वाहनों के संचालन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों की सुरक्षा के प्रति कोई कोताही न बरतें। एआरटीओ अरविंद यादव ने शनिवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जिला मुख्यालय के कई स्कूलों का भ्रमण कर संचालकों को चेतावनी दी। उधर यातायात पुलिस की तरफ से 400 वाहनों में रेफ्लेक्टर लगाए गए। ट्रैफिक नियमों से जुड़े पांच हजार पंपलेट बांटे गए।
विज्ञापन

एआरटीओ ने स्कूलों के भ्रमण के दौरान प्रबंधन से कहा कि छात्र-छात्राओं को घर से स्कूल व स्कूल से घर लाने ले जाने के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। सभी बसों की व्यवस्थाएं मानक के अनुरूप चाक-चौबंद होनी चाहिए। स्कूली वाहनों में सीसीटीवी कैमरों, सीट बेल्ट, बीमा, फिटनेस, स्पीड लिमिट व जीपीएस यंत्र आदि लगे होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

इन सभी संसाधनों के होने पर स्कूलों का संचालन कराया जाएगा। एआरटीओ ने टीम के साथ कई स्कूलों के वाहनों की चेकिंग भी की और कोविड-19 से बचाव के संबंध में व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के लिए स्कूल संचालकों को जिम्मेदारी सौंपी। यात्री कर अधिकारी प्रेम चंद्र ने इस दौरान सभी स्कूल संचालकों को आगाह करते हुए कहा कि स्कूली वाहनों में इमरजेंसी के समय क्या-क्या इंतजाम किए गए हैं, इस बारे में पूरी जानकारी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स है या नहीं इसका ख्याल रखा जाए। इमरजेंसी गेट ठीक से काम कर रहा है कि नहीं इसकी भी तैयारी पूरी रखी जाए। यातायात प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि एसपी के निर्देश पर 400 वाहनों में रेफ्लेक्टर स्टीकर चिपकाया गया है जो रात के समय दुर्घटनाओं से बचाएगा। ट्रैफिक नियम से संबंधित पांच हजार पंपलेट बांटे गए हैं। 100 वाहनों का चालान भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed