फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken on negligence in providing help to flood victims

बाढ़ पीड़ितों को मदद देने में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Mon, 06 Sep 2021 10:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on negligence in providing help to flood victims
बलरामपुर में बाढ़ प्रभावित गांव का निरीक्षण करते मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने सोमवार को उतरौला तहसील के गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक के बाढ़ प्रभावित ग्राम बांक भवानी का निरीक्षण कर स्वच्छता व राहत कार्यों का जायजा लिया।
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित से वार्ता कर शासन स्तर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में मंडलायुक्त ने गहन पड़ताल की। बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने में हीलाहवाली व लापरवाही बरतने वाले अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मंडलायुक्त ने सभी जरूरतमंदों को राशन वितरित कराने के साथ गांव का भ्रमण कर साफ सफाई, चूना, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव व एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव कराया। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह को गांवों में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रतिदिन साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुशील कुमार को मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में मेडिकल व पैरा मेडिकल स्टॉफ की टीम से नियमित चेकअप, ओआरएस पैकेट, क्लोरीन की गोली व अन्य आवश्यक दवाओं का वितरण कराएं। आशा, एएनएम व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को संक्रामक और डेंगू आदि से बचाव के संबंध में जागरूक कराएं।
अभियान में साफ सफाई, उबाला पानी का सेवन, बच्चों को फुल बांह के कपड़े पहनाने आदि के बारे में बताए जाएं। कंपोजिट विद्यालय बांक भवानी का निरीक्षण किया। बच्चों से बातचीत की। मिड डे मील व किताबों की उपलब्धता के बारे में पूछा। मंडलायुक्त ने बीएसए डॉ. रामचंद्र को स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने, बच्चों को मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजर व थर्मल स्कैनर की व्यवस्था स्कूलों में कराने का निर्देश दिया।
वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण कर मंडलायुक्त ने जायजा लिया। पांच सितंबर से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन वितरण का जायजा लिया। राशन वितरण में अनुपस्थित कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने का निर्देश एसडीएम उतरौला डॉ. नागेंद्र नाथ यादव को दिया।

नवनिर्मित फायर स्टेशन बदलपुर का निरीक्षण कर निर्धारित समय के अंदर व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश कार्यदायी संस्था को दिया। इस दौरान सहायक कलेक्टर/बीडीओ गैड़ास बुजुर्ग नेहा बंधु सहित सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed