{"_id":"614621ea8ebc3ed1936265e9","slug":"action-will-be-taken-on-negligence-in-kovid-vaccination-balrampur-news-lko596167123","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड टीकाकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड टीकाकरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने शनिवार को सीएचसी गैसड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और कमियों को दूर करने की हिदायत दी। कोरोना टीकाकरण सरकारी भवन में ही करने का निर्देश देते हुए लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने के लिए सीएमओ शनिवार को सीएचसी गैसड़ी पहुंचे। उन्होंने वैैक्सीनेशन सेंटर, दवा स्टोर व पैथोलॉजी सहित स्वास्थ्य सुविधाओं एवं संसाधनों के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में सभी डाक्टर व कर्मचारी उपस्थित मिले। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिया कि यदि दो गांवों का टीकाकरण किया जाना है तो वैक्सीनेशन टीम दोनों गांवों में जाकर टीकाकरण करेे। प्रयास यह हो कि टीकाकरण किसी सरकारी भवन में ही किया जाए।
विज्ञापन
सरकारी भवन की समस्या होने पर ऐसे घर पर टीकाकरण किया जाए जिसको लेकर कोई विवाद न हो। उन्होंने अधीक्षक को अस्पताल में नियमित साफ सफाई सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया। कहा कि अस्पताल में 24 घंटे आक्सीजन की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
इसी तरह एसीएमओ डॉ. एके चौधरी ने सीएचसी श्रीदत्तगंज का निरीक्षण कर वहां मरीजों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। प्रसव कक्ष और पीकू वार्ड का निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्था पर संतोष जताया।
एसीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकल्प मिश्रा को अस्पताल में एक मीटिंग हॉल बनाए जाने तथा एसएनसीयू वार्ड को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना के भुगतान की समीक्षा करते हुए कोविड टीकाकरण के बारे में भी जानकारी ली।