फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken on disturbances in the stock of fertilizers

उर्वरकों के स्टॉक में गड़बड़ी पर होगी कार्रवाई

Sat, 03 Jul 2021 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on disturbances in the stock of fertilizers
बलरामपुर। जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, अधिक रेट पर बिक्री की शिकायत मिली तो संबंधित विक्रेताओं को बख्शा नहीं जाएगा। शासन स्तर से उर्वरकों के आपूर्ति व वितरण की नियमित समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

पीओएस मशीन से मिलान करने पर स्टॉक में गड़बड़ी मिलने वाले विक्रेताओं के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। बिना पीओएस मशीन के उर्वरकों की बिक्री करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की तरफ से किसानों को उर्वरक की शत-प्रतिशत बिक्री पीओएस मशीन के माध्यम से कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्वरक बिक्री के बाद किसानों को कैशमेमो व पर्ची दी जाएगी। जिले में उर्वरकों की आपूर्ति व किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरकों को उपलब्ध कराने के लिए पीओएस मशीन के माध्यम से बिक्री का निर्देश दिया जा रहा है।
पीओएस स्टॉक एवं भौतिक स्टॉक में भिन्नता पाने पर उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अध्यक्ष उर्वरक वितरण समिति/सीडीओ ने थोक व फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को एमएफएमएस पोर्टल व पीओएस मशीन में एक्नॉलेज की व्यवस्था रियल टाइम करने का निर्देश दिया है।

जिले के सभी फुटकर उर्वरक विक्रेताओं को स्टॉक मिलान करने के बाद पीओएस मशीन व एंड्रायड फोन/कंप्यूटर में बायोमैट्रिक डिवाइस के माध्यम से उर्वरकों की बिक्री की जाएगी। खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के पीओएस मशीन में स्टॉक पड़ा है, और वास्तविक में उनसे पास स्टॉक शून्य है या अंतर है ऐसे विक्रेता को बिना स्टॉक का मिलान किए आपूर्ति नहीं करेंगे। स्थलीय सत्यापन में स्टॉक में भिन्नता पाए जाने पर संबंधित उर्वरक विक्रेता के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed