{"_id":"5eb41e3b8ebc3e902c208612","slug":"action-will-be-taken-if-faults-are-found-in-quarantine-centers-balrampur-news-lko5205996113","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटरों पर खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटरों पर खामियां मिलने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। सीओ सदर प्रेम कुमार थापा व प्रभारी निरीक्षक हरैया थाना राजितराम ने गुरुवार को क्वारंटीन सेंटर बरदौलिया का औचक निरीक्षण किया। क्वारंटीन सेंटर के प्रभारी ने सफाई कर्मियों के न आने की शिकायत की। सीओ ने प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करें और उनसे क्वारंटीन सेंटर पर ड्यूटी कराएं।
सीओ से शिकायत करते हुए क्वारंटीन सेंटर के प्रभारी अविनाश चंद्र मणि तिवारी ने बताया कि सेंटर पर तैनात सफाई कर्मी आज तक नहीं आए हैं जिसके चलते सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सेंटर का शौचालय काफी गंदा है। एकांतवास में रहने वाले लोगों को शौच के लिए बाहर जाना पड़ रहा है जो खतरे से खाली नहीं है। अन्य कर्मचारी भी जिनकी ड्यूटी लगी है, वे नदारद हैं। सूचना देने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं आ रहे है। बताया कि बाहर से आए 12 लोगों को बरदौलिया के क्वारंटीन सेंटर पर रखा गया है जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
सीओ ने तत्काल मामले से उच्चाधिकारियों से अवगत कराया और प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया कि ड्यूटी से नदारद रहने वालों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करें। सीओ व प्रभारी निरीक्षक ने सेंटर पर मौजूद लोगों को मास्क आदि का वितरण भी किया।