{"_id":"5d7fbf948ebc3e014757940c","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-spread-chaos-on-festivals-balrampur-news-lko4818699116","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
बलरामपुर। शारदीय नवरात्र व दशहरा त्योहारों पर अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एसपी देवरंजन वर्मा ने सोमवार को सभी थानों के प्रभारी निरीक्षकों अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ शिकंजा कसने का निर्देश दिया है। जिले के सभी थानों के अराजक तत्वों की कुंडली खंगाली जा रही है।
थानों के प्रभारी निरीक्षकों को एसपी ने निर्देश दिया है कि शारदीय नवरात्र व दशहरा शांतिपूर्ण ढंग से पूरा कराने में पहले से ही सभी तैयारियां पूरी कर लें। संबंधित थाना क्षेत्र में त्योहार के दौरान कोई घटना होने पर बख्शा नहीं जाएगा। अपने-अपने थानों में बैठके कराकर अराजक तत्वों को कड़ी चेतावनी दे दें।
बैठक में मौजूद सभी प्रभारी निरीक्षकों ने कहा कि अराजक तत्वों की कुंडली खंगाली जा रही है। अराजकता फैलाने वालों को पहले से ही पाबंद किया जा रहा है। एसपी ने सभी पुलिस अफसरों को निर्देश दिया कि थानों पर आने वाली शिकायतों का सात दिन के अंदर समस्याओं का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन
प्रार्थना पत्र देने वालों को पीली पर्ची अवश्य दी जाए। बैठक में तीनों तहसीलों के सीओ, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, सभी शाखाओं के शाखा प्रभारी के साथ वाचक पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह आदि मौजूद रहे।