फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action will be taken against the violators of lockdown

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई

Wed, 06 May 2020 09:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against the violators of lockdown
-बलरामपुर में जनपद की सीमा पर निरीक्षण करते सीओ सिटी आरआर सिंह। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कमर कस ली है। सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने के लिए पुलिस टीमें निरंतर भ्रमण कर रही हैं। डीएम कृष्णा करुणेश व एसपी देव रंजन वर्मा ने जिले के सभी थानों के प्रभारी निरीक्षकों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण से लोगों को बचाव करने के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम व एसपी ने बुधवार को बताया कि शासन स्तर से निर्धारित शर्तों के अनुसार ही लोगों को छूट प्रदान की गई है। सभी लोगों को सरकार व प्रशासन की तरफ से निर्धारित दिशा निर्देशों का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। कोरोना वायरस को हराने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का सभी लोग अनुपालन करें।
विज्ञापन

शर्तों व नियमों का उल्लंघन कदापि न करें। दुकानों पर गोले बनाकर ग्राहकों को अनुशासन में खड़ा करके सामानों की बिक्री करें। दुकानों पर मालिक के साथ साथ काम करने वालों को भी फेस मॉस्क, सैनिटाइजर आदि का प्रयोग करना नितांत जरूरी है। लोगों पर नजर रखने के लिए जिले के सभी 13 थानों के प्रभारी निरीक्षकों को कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों तहसीलों के एसडीएम व सीओ भी कड़ी निगरानी कर रहे हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। लॉकडाउन का अनुपालन कर सभी लोग मिलकर कोरोना को हराएं। सीओ सिटी आरआर सिंह ने जनपद के सीमा पर निरीक्षण कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed