{"_id":"62531e09272c765d5340b08b","slug":"action-staff-nurse-balrampur-news-lko6255346155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली पर छह स्टाफ नर्सों का रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध वसूली पर छह स्टाफ नर्सों का रोका गया वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। संयुक्त जिला चिकित्सालय के प्रसव कक्ष में प्रसूता के परिजनों से अवैध वसूली की शिकायते लगातार मिल रही है। अवैध वसूली की शिकायत एवं सीएमओ की नाराजगी पर सीएमएस की तरफ से छह स्टाफ नर्सों का वेतन रोका गया है। सीएमएस ने स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यशैली में सुधार का निर्देश देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी है।
संयुक्त जिला चिकित्सालय के प्रसव कक्ष में प्रसूताओं के परिजनों से अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें मिल रही थी। अस्पताल आने वाले जन प्रतिनिधियों से प्रसूता के परिजनों ने स्टाफ नर्सों द्वारा पैसा मांगे जाने की शिकायतें भी की थी।
जन प्रतिनिधियों से शिकायत किए जाने का मामला सीएमओ तक पहुंचा तो उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय के सीएमएस को पत्र लिखा था। सीएमओ के पत्र को संज्ञान में लेते हुए सीएमएस ने प्रसव कक्ष की सभी छह स्टाफ नर्स का एक माह का वेतन रोक दिया है। पूछने के बाद भी सीएमएस ने स्टाफ नर्सों का नाम नहीं बताया।