फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Action,samaadhaan divas

तीन अधिकारियों से जवाब तलब

Sat, 21 May 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Action,samaadhaan divas
फोटो-11-बलरामपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनते अधिकारी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में बिना सूचना के गायब तीन अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है। जिले के तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले 176 के सापेक्ष सिर्फ 18 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हो सका है। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में देरी होने के चलते फरियादियों को समय से लाभ नहीं मिल पा रहा है। अधिकारियों की ओर से प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण व समय से निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में एडीएम राम अभिलाष व एएसपी राजेश कुमार सक्सेना ने जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनी। जमीन के विवाद, अवैध अतिक्रमण, नाली व चकरोड आदि मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में जिला उद्यान अधिकारी, महा प्रबंधक जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र और परियोजना अधिकारी डूडा के नदारद रहने पर एडीएम ने नाराजगी जताई और जवाब-तलब किया है। संतोषजनक जवाब न देने पर विधिक कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

अपर एसडीएम ज्योति ने आईजीआरएस पोर्टल पर सभी शिकायतों का समय से निस्तारण कराने का सुझाव दिया। समाधान दिवस में आए फरियादी वीरपुर निवासिनी सुखना, गुड़िया निवासिनी कर्बला मोती सागर व देहात कोतवाली के खमरिया अड़ारपाकड़ निवासी माता प्रसाद शुक्ल आदि ने आरोप लगाया कि डीएम के न रहने से उनकी शिकायतें सही ढंग से निस्तारित नहीं होंगी। संपूर्ण समाधान दिवस में 61 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें छह का मौके पर निस्तारण कराया गया। सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, सीओ वरुण मिश्र, राधारमण सिंह, पीडी अनिल कुमार सिंह, बीडीओ गिरीश कुमार पाठक, अपर सीएमओ डॉ. एके सिंघल, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, डीपीओ निहारिका विश्वकर्मा, जिला कृषि अधिकारी आरपी राणा व जिला कृषि रक्षा अधिकारी डॉ. इंद्रेशु गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उतरौला तहसील सभागार में एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की शिकायतें सुनी। यहां 58 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें छह का निस्तारण कराया गया। सीओ उदयराज सिंह व तहसीलदार रामाश्रय आदि मौजूद रहे। तुलसीपुर तहसील सभागार में एसडीएम मंगलेश दूबे ने संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां 57 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें छह का मौके पर निस्तारण कराया गया। तहसीलदार प्रवेश कुमार व सीओ कुंवर प्रभात सिंह आदि मौजूद रहे। तीनों तहसीलों में बाकी बचे प्रार्थना पत्रों को विभागीय अधिकारियों के पोर्टल पर अपलोड कराकर तीन दिन में निस्तारण कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed