फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Accused of taking money in the name of debt settlement

Balrampur News: ऋण खत्म कराने के नाम पर पैसे लेने का आरोप

Sun, 06 Aug 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 06 Aug 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Accused of taking money in the name of debt settlement
बलरामपुर। हरैया सतघरवा ब्लॉक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक (इंडियन बैंक) शाखा रामनगर में ऋण खत्म कराने के नाम पर पैसा लेने का आरोप शाखा प्रबंधक व रिकवरी एजेंट पर लगाया है। खाताधारकों ने इंडियन बैंक देवीपाटन मंडल के सहायक महाप्रबंधक एवं पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के रामनगर रसईपुरवा निवासी छोटेलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में कहा है कि उसने इंडियन बैंक शाखा रामनगर से पांच लाख पांच हजार रुपये ऋण लिया था। शाखा प्रबंधक से दो लाख 80 हजार रुपये जमा करने पर ऋण समाप्त करने का समझौता हुआ था। इसके लिए 22 मई को शाखा प्रबंधक व रिकवरी एजेंट को 50 हजार रुपये नगद दिया था। इसी दिन दोनों के कहने पर बैंक में जनरेटर चलाने वाले राजकुमार के खाते में दो लाख 30 हजार रुपये भेजे थे। बैंक प्रबंधक ने मात्र एक लाख 90 हजार रुपये ही जमा करके ऋण समाप्त कर दिया। बचे रुपये वापस मांगने पर रिकवरी एजेंट ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी तरह गंगापुर भागड़ गांव निवासी कुंवर प्रताप ने सहायक महाप्रबंधक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि उनके पिता लालता प्रसाद ने इंडियन बैंक रामनगर शाखा से 11 लाख 50 हजार रुपये ऋण लिए थे। पिता की मृत्यु के बाद ऋण को समाप्त करने के लिए 13 लाख रुपये पर समझौता हुआ था। बैंक के शाखा प्रबंधक व रिकवरी एजेंट को ऋण जमा करने के लिए तीन लाख रुपये दिए, लेकिन अभी तक दी गई रकम खाते में जमा नहीं की गई है। रसीद मांगने पर धमकी दी जा रही है। इन लोगों ने जांच कर शाखा प्रबंधक व रिकवरी एजेंट के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक वाहिद खान ने बताया कि बैंक में कुछ दिनों से बिचौलिये सक्रिय थे। दो दिन पहले कुछ बिचौलियों को बैंक से भगाया गया था। अब बिचौलियों के उकसाने पर यह लोग फर्जी आरोप लगा रहे हैं। ऋण के नाम पर पैसा लेने बात झूठी व निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed