{"_id":"67c7554e4ab331b51009608b","slug":"accused-of-robbing-liquor-shop-salesman-arrested-balrampur-news-c-99-1-brp1008-121950-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: शराब की दुकान के सेल्समैन से लूट का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: शराब की दुकान के सेल्समैन से लूट का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 05 Mar 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन को असलहा दिखाकर 18 हजार रुपये नकदी व मोबाइल छीनने वाले आरोपी दारीचौरा निवासी बृजेश कुमार त्रिगुनायत को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। श्रीदत्तगंज थाना की पुलिस ने 16 दिन में लूट की घटना का खुलासा किया है।
16 फरवरी को राम सजीवन जायसवाल ने श्रीदत्तगंज थाने में तहरीर दी थी। कहा था कि उनकी दुकान पर बाइक से आए दो व्यक्तियों ने हमारे सेल्समैन को असलहा दिखाकर नकदी व मोबाइल छीन लिया था। मुकदमा दर्ज करकेे पुलिस छानबीन कर रही थी। एसपी विकास कुमार ने लूट की घटना का खुलासा करने के लिए एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव व सीओ राघवेंद्र प्रताप सिंह को जिम्मेदारी दी थी।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित ने बताया कि लूट की घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से दो माेबाइल व लूट के 18 हजार रुपये में से 1500 रुपये बरामद किए गए हैं। घटना में शामिल अन्य दो आरोपी शुभम तिवारी उर्फ शिवम तिवारी निवासी ग्राम पिपरी माझा थाना कटरा बाजार जनपद गोंडा व अनुराग मिश्र निवासी ग्राम रुपईडीह थाना खरगूपुर जनपद गोंडा को थाना घुंघटेर जनपद बाराबंकी में गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी बृजेश कुमार त्रिगुनायत के खिलाफ कोतवाली उतरौला व थाना श्रीदत्तगंज में पहले से नौ मामले दर्ज हैं। इसमें आर्म्स एक्ट सहित अन्य मामले शामिल हैं।