फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   accused held cousin hostage and gang-misdeeds his minor sister in front of him In Balrampur

UP News: चचेरे भाई के सामने दरिंदों ने लूटी नाबालिग बहन की आबरू, मेले से घर लौटते समय की घटना; सहमा है परिवार

Thu, 19 Jun 2025 09:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Jun 2025 09:17 PM IST
सार

बलरामपुर में चचेरे भाई के सामने दरिंदों ने नाबालिग बहन की आबरू लूटी। मेले से घर लौटते समय वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों की धमकी से परिवार सहमा हुआ है। मामले में एसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। 

विज्ञापन
accused held cousin hostage and gang-misdeeds his minor sister in front of him In Balrampur
crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में चचेरे भाई को बंधक बनाकर आरोपियों ने उसके सामने उसकी नाबालिग बहन से सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने बुधवार की देर रात मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी अख्तर रजा, राज कुरैशी व शिवा यादव निवासी हरनीडीह और फिरोज कुरैशी निवासी रफीनगर को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।

विज्ञापन


घटना उतरौला थाना क्षेत्र के 12 जून की रात करीब 11 बजे की है। आरोपियों की धमकी से परिवार के लोग सहमे हैं। वह तहरीर नहीं दे रहे थे। एसपी ने सुरक्षा का भरोसा दिया तो बुधवार को मां ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि उतरौला कस्बे में लगे मेले में बेटी गई थी। 
विज्ञापन


गांव की अन्य महिलाएं और चचेरा भाई भी साथ में था। रात को घर लौटते समय कस्बे से कुछ दूर दो बाइक सवार उनका पीछा करने लगे। सुनसान जगह देख उन्होंने अपने दो और साथियों को बुला लिया। चारों ने चचेरे भाई को पीटकर बंधक बना लिया। बेटी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की धमकी से परिवार सहम गया

बेटी किसी तरह घर पहुंची और सो गई। 13 जून की सुबह वह दर्द से कराह रही थी। बिस्तर से उठ नहीं पा रही थी। पूछा तो सामूहिक दुष्कर्म की जानकारी दी। आरोपी अख्तर रजा, राज कुरैशी, फिरोज कुरैशी व शिवा यादव के बारे में जानकर परिवार सहम गया।



बीट सिपाही के माध्यम से मामला प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह तक पहुंचा। उन्होंने पहले अपने स्तर से पड़ताल की। मामला सही मिलने पर किशोरी के परिजनों से संपर्क किया। एसपी से भी बात कराई। सुरक्षा का भरोसा मिलने पर मां कार्रवाई के लिए तैयार हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed