फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Accused arrested for burning wife alive

Balrampur News: पत्नी को जिंदा जलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested for burning wife alive
कल्लू, अ​भियुक्त।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। पेट्रोल डालकर पत्नी को जिंदा जलाने वाले वांछित आरोपी को पुलिस ने पकड़ी चौराहा नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह पत्नी पर शक करता था, जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया था। वहीं दूसरा आराेपी हसनू पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

10 मई की रात करीब 12:30 बजे कल्लू उर्फ मकसूद निवासी नई बस्ती महदेइया उतरौला ने अपनी पत्नी बुच्चा (60) पर भतीजे हसनू की मदद से पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था, इसमें उसकी बेटी निशा (17) भी झुलस गई थी। पत्नी की केजीएमयू लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि बेटी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

एसपी विकास कुमार ने बुधवार को बताया कि पूछताछ में आरोपी कल्लू ने आरोप लगाया कि पत्नी का चाल-चलन ठीक नहीं था। जब उसको समझाता था तो वह विवाद करने लगती थी। इसी विवाद के चलते मैं करीब डेढ़ साल से सूरत में रहता था। मेरी मंझली बेटी निशा की तबीयत ज्यादा खराब थी, उसी ने मुझे फोन कर बुलाया था। घर आने के बाद फिर से झगड़ा होने लगा। बताया कि 10 मई को पत्नी खाला की बेटी की दवा लेने जलालपुर जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैं भी उसके पीछे जलालपुर गया लेकिन वह वहां नहीं मिली। मैं वहां से वापस आकर अपनी चिकनशाॅप पर बैठ गया। मैं रोज-रोज की लड़ाई से तंग आ गया था। वह रात में छत पर सो रही थी, तभी पेट्रोल लेकर जीने के रास्ते छत पर गया और बुच्चा पर डाल दिया और माचिस से आग लगा दी। बुच्चा बेटी निशा पास भागकर चली गई थी, जिससे निशा भी आग की चपेट में आ गई। इसी दौरान मेरा पैर भी झुलस गया और वहां से भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed