{"_id":"6aea1d430e5a5005800074bf","slug":"account-holders-were-provided-with-information-about-banking-schemes-balrampur-news-c-99-1-brp1003-157365-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: खाताधारकों को बैंकिंग योजनाओं की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: खाताधारकों को बैंकिंग योजनाओं की दी गई जानकारी
Tue, 03 Nov 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के बढ़ईपुर में मंगलवार को वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनका लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण भी किया गया।
जागरूकता शिविर का शुभारंभ बैंक ऑफ महाराष्ट्र की उप क्षेत्रीय प्रबंधक संजू कुमारी ने किया। उन्होंने खाताधारकों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के आवेदनों की स्वीकृति, बैंक खातों की री-केवाईसी और सीकेवाईसी अपडेट करने, खातों में नामिनी दर्ज कराने तथा डीईएएफ से जुड़े प्रकरणों के निस्तारण की प्रक्रिया भी बताई।
उप क्षेत्रीय प्रबंधक ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें बैंकिंग सेवाओं और केंद्र सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ने और विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों के माध्यम से लोगों को वित्तीय साक्षरता, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और विभिन्न बैंकिंग सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा सकता है।
विज्ञापन
इसके बाद उप क्षेत्रीय प्रबंधक ने नगर के मेजर चौराहा स्थित बैंक शाखा का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने खाताधारकों से बातचीत कर बैंकिंग सेवाओं के बारे में फीडबैक लिया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक आशीष सिंह, रतिजीत गुप्त, आकाश जीत व अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।