{"_id":"62c07f522270b24fdd205d1e","slug":"accident-balrampur-news-lko63786139","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक भरभराकर गिरी दीवार, किशोर की मौत संशोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक भरभराकर गिरी दीवार, किशोर की मौत संशोधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के टेढ़वा गांव में शनिवार सुबह ईंट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे दबकर एक किशोर की मौत हो गई। नुकीली ईंटों से किशोर का गला गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
टेढ़वा निवासी राम गोपाल वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह उनका बेटा सोमन वर्मा (15) घर में बैठकर चाय पी रहा था। तभी ईंट की एक पक्की दीवार भरभराकर ढह गई। दीवार की नुकीली ईंटों की चपेट में आकर सोमन का गला गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
प्रभारी निरीक्षक थाना ललिया संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पिता की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों का रो रोकर बुराहाल है। अचानक हादसे से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। (संवाद)