फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   accident

ई-रिक्शा पलटने से चालक की मौत

Thu, 14 Apr 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
accident
तुलसीपुर(बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के शिवानगर मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर ई-रिक्शा बेकाबू होकर पलट गया। जिससे ई रिक्शा चालक की मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को आदर्श नगर पंचायत वार्ड 17 जुगलीपुर निवासी वीरेंद्र कुमार गुप्ता (23) अपना ई-रिक्शा लेकर कौवापुर मोड़ गया था। लौटते समय शिवानगर मोड़ के पास हाईवे पर अचानक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा गड्ढे में पलट गया। चालक वीरेंद्र कुमार घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। आस-पास के लोगों ने एंबुलेंस को सूचना दी। घायल वीरेंद्र को तत्काल सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर वीरेंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान वीरेंद्र की मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक तुलसीपुर थाना अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed