{"_id":"6aa983f3944239aaf60cb866","slug":"accelerate-the-construction-of-the-ring-road-and-complete-the-farmers-registry-balrampur-news-c-99-1-slko1018-154831-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रिंग रोड के निर्माण में तेजी लाएं, किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करें पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रिंग रोड के निर्माण में तेजी लाएं, किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करें पूरी
Tue, 15 Sep 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
फोटो-35-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में लाभार्थी को चेक सौंपते प्रभारी मंत्री ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मंगलवार को विकास कार्यों, कानून व्यवस्था और सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विकास परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा करने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। विकास कार्यों में अनियमितता या लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक जनभागीदारी के साथ चलाया जाए। प्रत्येक कार्यक्रम की माइक्रो प्लानिंग करने के साथ नोडल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में चौपाल लगाकर योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों का सत्यापन और आवेदन कराकर उन्हें योजनाओं से संतृप्त किया जाए। अभियान के तहत सेवा दिवस, चित्र सेवा, नुक्कड़ नाटक और आंगन मिलन जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएं।
विभागवार समीक्षा के दौरान उन्होंने रिंग रोड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण में आने वाली समस्याओं का संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय से तत्काल समाधान करें। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में नए स्वयं सहायता समूहों के बैंक खाते खोलने में अनावश्यक देरी रोकने और लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने को कहा।
विज्ञापन
कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी पात्र किसान की फार्मर रजिस्ट्री लंबित न रहे। ग्राम स्तर पर शेष किसानों को चिह्नित कर प्राथमिकता के आधार पर रजिस्ट्री पूरी कराई जाए। बाल सेवा योजना की समीक्षा में सभी पात्र बच्चों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उद्योग एवं स्वरोजगार योजनाओं में बैंक स्तर पर लंबित प्रकरणों का भी समयबद्ध निस्तारण कराने को कहा।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में जिले के बेहतर प्रदर्शन को बनाए रखने तथा कमजोर संकेतकों में योजनाबद्ध तरीके से सुधार करने के निर्देश दिए। कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पुलिस-प्रशासन को क्षेत्र में सक्रिय रहकर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
इस दौरान मंत्री ने गैसड़ी थाना क्षेत्र के खदगौरा गांव में वन्यजीव हमले में पशु हानि से प्रभावित कन्हैयालाल को 46 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की। उन्होंने ऐसे मामलों में प्रभावित लोगों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक में विधायक उतरौला राम प्रताप वर्मा, डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन, एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह, सीडीओ हिमांशु गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।