{"_id":"5d83b14a8ebc3e93bf3bbcc6","slug":"abvp-activists-protest-balrampur-news-lko4824223195","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को वीर विनय चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। इसके बाद कलेक्ट्रेट जाकर डीएम को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक अभिषेक सिंह, कुशल विश्वकर्मा, दिनेश मिश्र, जयशंकर मिश्र, सतीश मिश्र, जितेंद्र त्रिपाठी, मोहित जायसवाल, मनोज मिश्र आदि ने गुरुवार को वीर विनय चौराहे पर चक्काजाम कर प्रदर्शन किया। धरने को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में अवैध कोचिंग सेंटरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सरकारी शिक्षकों की तरफ से कोचिंग सेंटरों का संचालन किया जा रहा है।
बिना मान्यता के स्कूलों का संचालन कर नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। कोचिंग व कॉलेजों के सामने अराजक तत्वों का जमावड़ा होने से बेटियों को असुरक्षा महसूस हो रही है। परिषद की तरफ से कई बार चेतावनी देने के बावजूद अराजकता पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। धरने के बाद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा।